Doordrishti News Logo

अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में दिया ज्ञापन

  • अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
  • मुख्यमंत्री व विधिमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम व पुलिस कमिशनर सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज), न्यायिक राजधानी जोधपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे जानलेवा हमले के मद्देनजर मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री व विधिमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से एवं पुलिस कमिशनर, जोधपुर को ज्ञापन दिया गया।

इसे भी पढ़ें – पूर्व कुलपति प्रो गौड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने बताया कि आज अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडलों द्वारा एसोसियेशन को ज्ञापन प्रेषित कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार को ज्ञापन देने का निवेदन किया जिस पर एसोसियेशन ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि 14 मार्च की शाम को एसोशिएशन के सदस्य अधिवक्ता राजेन्द्र जाखड़ से रुपए की मांग करते हुए असामाजिक तत्वों ने डिगाडी चौराहे के पास मारपीट की।

उक्त घटना की रिर्पोट पुलिस थाना बनाड में दर्ज करवाई गई लेकिन पुलिस प्रशासन की उदासीनत के चलते आज तक मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की। इस घटना से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
उन्होंने सरकार एवं पुलिस प्रशासन अधिवक्ता के साथ मारपीट के दोषियों को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग की। जिससे अधिवक्ता को न्याय मिल सके।

अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने बताया कि वर्तमान में राज्य के कई शहरों में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। हॉल ही में पुष्कर न्यायालय परिसर में शरारती तत्वों ने मारपीट की,जिसमें उनकी जान चली गई। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला हो रहे हैं। इन घटनों से पूर्व में भी जोधपुर के अधिवक्ता सुरेश शर्मा एवं देवाराज चौधरी व गंगानगर व राज्य के कई शहरों में वकीलों के साथ जानलेवा हमले की वारदा हुई है। इन घटनाओं से अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कई मामलों में अधिवक्ताओं को अपने मामले में पैरवी करने से जो कि उनका संवैधानिक अधिकार है को करने से रोकने की नियत से हमले किये गये, जबकि अधिवक्ता समुदाय समाज के व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकार दिलाता है व मुवकिलों के अधिकारों की रक्षा करता है। इन घटनाक्रमों के मददेनजर आज राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन,जोधपुर के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु राज्य सरकार जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागु कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करे। ताकि अधिवक्ता निष्पक्ष एवं निडर होकर अपने मुवकिलों को न्याय प्रदान करने हेतु उनकी पैरवी कर सके।

ज्ञापन प्रेषित करने में अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच,महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related posts:

म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई,6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

March 31, 2026

बैंक के बाहर से चोरी हुई बाइक मिली,बाइक चोर को पकड़ा

March 31, 2026

पंजाब पुलिस ने मेडिकल शॉप पर की जांच: ड्रग इंस्पेक्टर आई साथ

March 31, 2026

सेफ्टी कोई विकल्प नहीं अनिवार्यता है-डीआरएम

March 31, 2026

लूनी जंक्शन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

March 31, 2026

जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आज से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव

March 31, 2026

मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट

March 31, 2026

1अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

March 31, 2026

डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित

March 31, 2026