Doordrishti News Logo

न्यू इनकम टैक्स एक्ट-2025 पर मेगा आउटरीच कार्यक्रम आज

  • जेआईए में होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यू इनकम टैक्स एक्ट-2025 पर मेगा आउटरीच कार्यक्रम आज।जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं आयकर विभाग,जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में न्यू इनकम टैक्स एक्ट-2025 विषय पर एक मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सायं 4 बजे जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में किया जाएगा।

कार को आग लगाने का आरोप, सप्ताह भर बाद कराया केस दर्ज

जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत एवं करदाताओं को न्यू इनकम टैक्स एक्ट-2025,जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा है,के प्रमुख प्रावधानों एवं उसके प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त,जोधपुर शीला चोपड़ा,अतिरिक्त आयकर आयुक्त रेंज-3 एके गहलोत तथा संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-1 केआर मीना उपस्थित रहेंगे और उद्योग प्रतिनिधियों को नए आयकर अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं के बारे में अवगत कराएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा जेआईए के सचिव सोनू भार्गव ने उद्योग जगत के सभी प्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है,ताकि वे नए आयकर कानून की जानकारी प्राप्त कर सकें और इसके प्रभावों को बेहतर ढंग से समझ सकें।