Doordrishti News Logo

जनाक्रोश रैली को लेकर बैठकें आयोजित

प्रचार सामाग्री वितरित

जोधपुर,जन आक्रोश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसके सफल आयोजन को लेकर संगठन में नियमित रूप से मण्डलों एवं मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठकें चल रही हैं। इसके साथ प्रदेश भाजपा पदाधिकारी भी जोधपुर प्रवास पर पहुंच रहे हैं।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में तीनों विधानसभावार मण्डल स्तर पर बूथों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। ये बैठक मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होकर विधानसभावार यात्रा संयोजक भंवर लाल दैया,राजेन्द्र बोहरा,महेन्द्र तंवर के सानिध्य में कार्यकर्ताओं का मागदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गुजरात भागने की फिराक में था, शातिर नकबजन गिरफ्तार

जन आक्रोश रैली सामग्री का वितरण आरम्भ

सरदापुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जन आक्रोश रैली की प्रचार-प्रसार सामग्री मण्डल अध्यक्षों को वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक नाथू सिंह राठौड़,जन आक्रोश रैली के जिला सहसंयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,डा. करणी सिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया,विधानसभावार यात्रा संयोजक भंवरलाल दैया,राजेन्द्र बोहरा,महेन्द्र तंवर,यात्रा शहर विधानसभा संयोजक संजय चंदीरमानी,आदित्य गहलोत,पार्षद नरेन्द्र फितानी,संदीप हर्ष,रफीक लौहार सहित मण्डल अध्यक्ष मौजुद थे।

ये भी पढ़ें- आईएनआईएफडी की छात्रा रश्मि का चयन लंदन के लिए

तैयारियां में जुटी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

सरदापुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक नाथू सिंह राठौड़ के सानिध्य में महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल की अध्यक्षता में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन,जंगलराज,बढ़ते अपराधों और आम जनता से किये गये वादा खिलाफी के विरोध में जन आक्रोश यात्रा द्वारा आम जनता को इस कुशासन से मुक्त करने के लिये एक व्यापक आन्दोलन किया जा रहा है। जिसमें महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से भी इस आन्दोलन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता टोली के रूप में सामाजिक स्तर पर महिलाओं के बीच जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा बढ़ती बिजली दरें, मंहगाई के विषय पर चर्चा कर उनको जागरूक करें।

जिला संयोजक नाथू सिंह राठौड़ ने महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में जंगलराज,कुशासन और भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के रथों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से रथों को रवाना कर जन आक्रोश यात्रा का आगाज आगामी दिनों में करने वाले हैं। इसी कड़ी में जोधपुर शहर जिला के सभी मण्डलों में निकलने वाले रथ के आगे 50 से अधिक महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी का दुपट्टा पहनकर कार्यकर्ताओं का तिलक लगाते हुए स्वागत करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इंद्रा राजपुरोहित,बेटी बचाओ- बेटी पढाओं की प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी,कविता कृष्णमूर्ति, लीलावती भाटी,मीना सांखला, सोनिया,संजु व्यास,उषा सोतवल, मनोहर कवर,कमला सेन,अंजू जोशी, मंजू मेवाड़ा,आशा झाझरिया,गीता राजपुरोहित,नीता सोनी,जशोदा, संतोष भाटी,रेखा पंवार,प्रेरणा त्रिवेदी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजुद थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed