Doordrishti News Logo

स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

  • भव्य एवं बेहतर आयोजन के लिए दिए निर्देश
  • सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करें
  • सभी कार्यक्रमों को यादगार बनाएं

जोधपुर,स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित। स्वाधीनता दिवस समारोह-2023 के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ.सुनीता पंकज की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें एक-एक कर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा की गई। डॉ.सुनीता पंकज ने स्वतंत्रता दिवस एवं इससे संबंधित सभी प्रकार के प्रबन्धों को बेहतर ढंग से किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी यह अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें कि तमाम तैयारियां एवं प्रबन्ध समय पर हों,ताकि पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ राष्ट्रीय पर्व हर दृष्टि से यादगार स्वरूप में सामने आए। इसके लिए उन्होंने सौंपे गए दायित्वों के प्रति गंभीर रहने तथा नियमित मोनिटरिंग करने के निर्देश सभी प्रभारी अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें – ड्रोन उपयोग पर निषेधाज्ञा जारी

साँस्कृतिक संध्या की रूपरेखा पर चर्चा
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इससे संबंधित अब तक की तैयारियों की समीक्षा की तथा इस संबंध में व्यापक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

प्रभारियों को दिए निर्देश
उन्होंने जिला रसद अधिकारी को राष्ट्रीय पर्व पर मिष्ठान वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश के साथ ही विभिन्न प्रबन्धों के लिए नियुक्त प्रभारियों एवं विभागों को आयोजन में उपयुक्त साफ-सफाई, रोशनी,साज सज्जा,साउण्ड एण्ड माइक,फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं के बारे में दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर,जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) इंसाफ खान जई,सीआई सुरेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed