भाजपा देहात दक्षिण की सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित

जोधपुर,भाजपा देहात दक्षिण की सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित। सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिले की जिला बैठक आज जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें – देशभर में छाई सफेद दाग के उपचार की जोधपुर टैक्नीक

जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने कहा कि भाजपा देहात दक्षिण सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओ के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण मंत्री रमेश बिश्नोई ने बताया कि भाजपा दक्षिण की सदस्यता अभियान जिला बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रप्रथम की विचारधारा को लेकर गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर पार्टी के सदस्य बनाने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर गांव ढाणी में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए आतुर हैं। जरूरत है हम वहां पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे देव तुल्य कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के इस महा सदस्यता अभियान मे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। हमें हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं।

सदस्यता अभियान बैठक में जोधपुर देहात दक्षिण महामंत्री डॉ सोहनचौधरी उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी,जिला उपाध्यक्ष रावतराम बिंजारिया,लिखमाराम सियोल, शिवचरण बिश्नोई,कालूसिंह भाटी, रमेश जानी,लक्ष्य खत्री,रामविलास जलवानिया, बाबूलाल सांखला, महिपाल राजपुरोहित, वीरेंदर मेहरा,सुमित्रा बिश्नोई,प्रेमलता प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025