सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

जोधपुर,सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल की अध्यक्षता में सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – युवक के अपहरण की बात निकली फर्जी,युवक बना मर्जी से किन्नर

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि आज की इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले सावन महोत्सव को लेकर महिलाओं से चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। जिसमें सांस्कृतिक व विभिन प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी जायेगी। आज की इस बैठक में महामंत्री लीलावती भाटी,कविता कृष्णमूर्ति,उपाध्यक्ष ललिता सुखनानी, सोनिया कोहली, मीना सांखला, संजू व्यास, रेखा पंवार,मंडल अध्यक्ष अंजू जोशी,मंजू मेवाड़ा, प्रेरणा त्रिवेदी, वनिता गौड़, जशोदा गौड़, निर्मला टाक, सुनीता सोलंकी,कविता गौड़, हिमांशी शर्मा, किरण भार्गव,विजयलक्ष्मी श्रीमाली, शोभा गौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थीं।