Doordrishti News Logo

घर-घर औषधि योजना के तहत निःशुल्क औषधीय पौंधे वितरित

जोधपुर,वन विभाग जोधपुर की ओर से भूतेश्वर पौधशाला से एक हजार औषधीय पौधे सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर में सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित किए गए।

संस्था प्रधान ने बताया कि तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय,कालमेध आदि के औषधीय पौधों का वितरण विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भूतेश्वर नर्सरी के पदाधिकारियों द्वारा वितरित किये गए ताकि आमजन को औषधीय पौधों की उपयोगिता की जानकारी हो सके। आवश्यकता पड़ने पर यह औषधीय पौधे उपयोगी सिद्ध हो सकें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews