Doordrishti News Logo

मसूरिया महिला मण्डल ने फागोत्सव मनाया

जोधपुर, शहर में होली निकट आते ही फागोत्सव की धूम मच गई है। रविवार को मसूरिया महिला मण्डल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में चंग के साथ फूलों व गुलाल से होली खेली व नृत्य किया। इस अवसर पर लड्ड़ू गोपाल का मनमोहक श्रंगार कर धूम धाम से उत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम दक्षिण के उप महापौर किशन लड्ढा थे। कार्यक्रम में विमला मुथा,निर्मला लड्डा,शांति देवी, सुशीला,सोभा,मंजू,दया,सपना, सेठी भाई,सरस्वती सोनी,रेखा,जया गांधी, लक्ष्मी धूत, राधाकिशन मूथा, कैलाश मूथा,ओम धूत राधेश्याम धूत, इंदर सिंह, जय किशन राठी,जय नारायण लद्धड़ व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: