Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर तकिया चांदशाह स्थित एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में गुरूवार की देर शाम भीषण आग लग गई। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने के समाचार नहीं मिले हैं। मगर आग से लाखों का नुकसान हो गया है। आग को काबू करने में पांच  सात दमकलें लगी हुई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

इलेक्ट्रानिक शोरूम भीषण आग

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर तकिया चांदशाह में जेके इलेक्ट्रानिक शो रूम है। जहां पर शाम साढ़े पांच बजे के आसपास आग लगने की सूचना पर नागौरी गेट से दमकल को रवाना किया गया। बाद में आग की तीव्रता को देखते हुए शास्त्रीनगर और बासनी से भी गाडिय़ां बुलाई गई।

इलेक्ट्रानिक शोरूम भीषण आग

जेसीबी की मदद से शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़ा गया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी। धुआं भी आस पास के एरिया में घुट गया था। आग की भीषणता को देखते हुए बिजली घर से लाइट को बंद करवाया गया।

इलेक्ट्रानिक शोरूम भीषण आग

कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक जूतों के शोरूम में भीषण आग लगी थी। रात को लगी आग को काबू पाने में दस बारह घंटे लगे थे। आज फिर आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढें – गौशाला के पुनरुत्थान को आगे आए भामाशाह

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026