Doordrishti News Logo

एम्स अस्पताल के एसी प्लांट में लगी भीषण आग, पाया काबू

जोधपुर, शहर के एम्स अस्पताल के एसी प्लांट में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। आग से निकला धुआं काफी दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल ने इस आग पर काबू पाया। एक बारगी आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी ज्यादा थी कि धुआं और लपटें दूर से नजर आ रही थी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से एसी की 5 चिलर मशीन में से एक में आग लग गई थी। एम्स के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए आधे घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

एम्स अस्पताल के एसी प्लांट में लगी भीषण आग, पाया काबू

एम्स के मेंटीनेंस स्टाफ व ओटी स्टाफ के पचास लोगों ने मिलकर आग बुझाई। एम्स के स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एनआर विश्नोई ने बताया कि एक चिलर प्लांट जला है। एम्स के एयर कंडीशनर प्लांट के पास ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगा है। आग ज्यादा फैलती तो काबू करना मुश्किल हो जाता। इसी के साथ ही ओपीडी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी होने से सबसे पहले यह एरिया प्रभावित होते। आग लगते ही एसी विंग की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहां आस-पास किसी को आने नहीं दिया। जोधपुर एम्स का सेन्ट्रलाइज एसी यहीं से ऑपरेट होता है। जो पूरे एम्स को ठंडा रखने के काम आते हैं। उसमें से एक चिलर पूरी तरह जल गया। आग लगने की सूचना पर बासनी से एक दमकल भी पहुंची। मगर तब तक आग पर काबू कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026