बासनी स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग
छह गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बासनी स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के निकट की स्टील फैक्ट्री में गुरुवार की रात को भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के पॉडर में लगी। जिसमें रखा केमिकल सुलग उठा और देखते ही देखते बड़ी आग में बदल गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन मौके पर पहुंची और कुछ देर में ही काबू कर लिया।
बासनी फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल के पास की स्टील फैक्ट्री में आग की सूचना पर गाड़ी को रवाना किया गया था। बासनी से तीन,शास्त्रीनगर से दो और चौहाबो से एक गाड़ी आग को बुझाने के लिए पहुंची। स्टील फैक्ट्री के पॉडर में भरे केमिकल में यह आग लगी थी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। तत्काल काबू कर लिया गया।
एफएसएल रिपोर्ट आई पुलिस आज कर सकती है प्रकरण में खुलासा
यह टीम थी मौजूद
चीफ फायर ऑफिसर जलज घसीया,बासनी अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान,ड्राइवर रामजीत गुजर,रूपसिंह चारण,किशन देवासी,ओपा राम,फायर मेन पुनाराम,महेंद्र,तपस,सुरेश,अतुल, राकेश स्वामी,हरिकिशन,दीपक,
फायरमैन सहदेव,भोजराज सिंह, राजेंद्र प्रजापत,राहुल दरिया,सोनू सिंह,फौजीराम अब्दुल,वाहन चालक उगम सिंह और वाहन चालक बब्लेश शामिल थे।
