मारवाड़ प्रेस क्लब ने किया विभिन्न कमेटियों का गठन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ प्रेस क्लब ने किया विभिन्न कमेटियों का गठन। पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब ने क्लब की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
गुरुवार को अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्व समिति से लिए गए निर्णय के अनुसार एक एडवाइजरी बोर्ड और 7 कमेटियों का गठन का निर्णय लिया गया। सचिव चंद्र शेखर व्यास के अनुसार पत्रकार हितों को सशक्त बनाने की दिशा में मारवाड़ प्रेस क्लब ने एडवाइजरी बोर्ड का गठन करते हुए 7 अलग-अलग कमेटियों का भी गठन किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी,संगठन सचिव विक्रम दत्त,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर,मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार,गिरीश शर्मा,सुनील दत्त जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू मौजूद थे। बैठक में यह संकल्प दोहराया गया कि पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों के पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा और कल्याण के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना है,ताकि पत्रकार हितों को मजबूत आधार मिल सके। 11 फरवरी को राजस्थान सरकार के पेश किए जाने वाले बजट में भी विभिन मांगे रखने का निर्णय लिया गया।
केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी में उद्योग व कर विशेषज्ञों ने की चर्चा
एडवाइजरी बोर्ड
वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, सुनील दत्त,शिव वर्मा,डॉ.एम. इकबाल,नंदकिशोर शाह,राजेश शर्मा,प्रदीप जोशी,दिलीप कुमार पुरोहित एवं प्रहलाद बजाज को शामिल किया गया है।
अधिस्वीकरण समिति
अध्यक्ष पत्रकार मनोज शर्मा होंगे, जिनके साथ सदस्य के रूप में महेश शर्मा,राजकुमार शर्मा,पारस शर्मा एवं सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित रहेंगे।
अनुशासन समिति
अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आरएस थापा होंगे तथा सदस्य हरि किशन शर्मा, कमल पुरोहित,जितेंद्र दवे एवं आशुतोष दाधीच होंगे।
इवेंट समिति
अध्यक्ष मोहित हेड़ा होंगे तथा ईश्वर सिंह उदावत,सुमेर सिंह चूंडावत, मोहम्मद साजिद एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सदस्य होंगे।
चुनाव समिति
अध्यक्ष गिरीश शर्मा तथा लक्षित दवे,हर्षित जोशी,निश्चल सोलंकी एवं कृष्णा गौड़ सदस्य होंगे।
आई-कार्ड समिति
अध्यक्ष माधो सिंह मेहरू तथा बसंती परमार,निखिल परमार, गुलाम मोहम्मद एवं जितेंद्र परिहार सदस्य रहेंगे।
समस्या समाधान समिति
अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया तथा रंजन दहिया,बहादुर सिंह,दीपक सिंह निर्वाण एवं कैलाश चौहान सदस्य होंगे।
सोशल मीडिया समिति
अध्यक्ष अफरोज़ पठान होंगे तथा दीक्षित परिहार,नवनीत सांखी, नावेद खान एवं महेंद्र सिंह सदस्य होंगे।
लीगल एडवाइजर
योगेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।
