मारवाड़ प्रेस क्लब ने सीएम भजन लाल शर्मा का जताया आभार

  • पत्रकार हित के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद
  • संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का धन्यवाद व अभिनंदन पत्र

जोधपुर(डीडीन्यूज),मारवाड़ प्रेस क्लब ने सीएम भजन लाल शर्मा का जताया आभार। राजस्थान में पत्रकारों के हित में राजस्थान सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

इसे पढ़ने के लिए ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए – कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

जोधपुर प्रवास के दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल को मारवाड़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम धन्यवाद व अभिनंदन पत्र भेंट करने के साथ जोगा राम पटेल का सरकार के इस निर्णय के लिए अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर भी आभार जताया गया।

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जिम्मेदारी संभालने के साथ प्रदेश की जनता के विकास के साथ पत्रकारों के विभिन्न सुविधाओं व समस्याओं के समाधान के प्रति जो गंभीरता दिखाई और समय समय पर पत्रकार हित में लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णय चलते जोधपुर के सर्किट हाउस में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम धन्यवाद और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस अवसर पर मारवाड़ प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास, संयुक्त सचिव मनोज गिरी,मारवाड़ प्रेस क्लब के जिला सचिव मोहित हेड़ा,कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह मेहडू,साधारण सदस्य साजिद खान, मुमताज अली व जोधपुर के कई पत्रकार इस दौरान मौजूद थे।

मारवाड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव गौड़ ने बताया कि टीम मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजे गए धन्यवाद और अभिनंदन पत्र में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का लगातार मान सम्मान बरकरार रखने और बजट के दौरान तो कभी आवश्यक बैठकों के दौरान पत्रकार हितों के लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया गया।

पत्र में कहा कि आपके नेतृत्व में मंत्रिमंडल व विधायकों सहित सभी प्रशासनिक और अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी राजस्थान में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरा-पूरा ध्यान रखने का भी उल्लेख किया गया। पत्र में यह भी बताया कि केंद्र और देश के अलग-अलग राज्यों में लोकतंत्र की परंपरा के चलते सरकारे भले ही अलग-अलग दल आते जाते रहे, मगर देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई हो या फिर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उनके नेतृत्व में जब-जब भी जहां-जहां भी सरकार रही है तब तक पत्रकारों की गरिमा का पूरा-पूरा ध्यान जिस रूप में रखा जा रहा है,वह सराहनीय है।

गौरतलब है कि सीएम भजन लाल शर्मा के निर्देश पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना की अधिसूचना जारी की गई है। बजट में राज्य के सभी अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

सीएम भजन लाल द्वारा पत्रकार कल्याण के लिए अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना (आरजेएचएस) का शुभारंभ भी किया है। इस योजना के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों और परिवार को आरजीएचएस की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की आयु सीमा तथा अनुभव में छूट देते हुए न्यूनतम पात्रता आयु 45 वर्ष तथा पत्रकारिता का अनुभव 15 वर्ष किया।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जोड़ने के लिए नव-प्रसारक नीति जारी की। पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026