मारवाड़ महोत्सव 16-17 को

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

जोधपुर,मारवाड़ महोत्सव 16-17 को। प्रदेश में पर्यटन की व्यापक  संभावनाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्रमुख मेलों और उत्सवों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – चिकित्सक बैठे कार्मिक अनशन पर

इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा जोधपुर में 16 व 17 अक्टूबर को मारवाड़ महोत्सव 2024 का आयोजन करवाया जा रहा है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिरोदा ने बताया कि अन्य मेलों और उत्सवों की तरह ही मारवाड़ महोत्सव भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव में प्रतिदिन शाम को विभिन्न सेलिब्रिटी और प्रसिद्ध लोक कलाकार सांस्कृतिक संध्या में अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम
16 अक्टूबर को मारवाड़ महोत्सव की शुरुआत बुधवार को प्रातः 6 बजे मेहरानगढ़ की पार्किंग स्थल पर सूर्य आराधना कार्यक्रम के साथ होगी। प्रातः 6:30 बजे मेहरानगढ़ से जयपोल,फतह पोल रानी सर, पदमसर,सिंहपोल,जुनी धान मंडी, आडा बाजार,कुंज बिहारी मंदिर कटला बाजार होते हुए घंटाघर तक हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा।

इसी प्रकार प्रातः 7:30 बजे घंटाघर से नई सड़क होते हुए उम्मेद स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जायेगी। प्रातः 8:30 बजे राजकीय उम्मेद स्टेडियम में बीएसएफ द्वारा केमल टेटू शौ, सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, प्रातः 8:30 उम्मीद राज की स्टेडियम में पतंगबाजी एवं पतंग प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

इसी क्रम में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 तक उम्मेद स्टेडियम में मूंछ प्रतियोगिता,साफा बांध प्रतियोगिता, मारवाड़श्री,मिस मारवाड़,रस्साकसी, मटका दौड़ का आयोजन होगा। 16 अक्टूबर को ही प्रातः 10 से सांय 8 बजे तक सम्राट अशोक उद्यान में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सांय 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक सम्राट अशोक उद्यान एंफीथियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमे प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

17 अक्टूबर को- मारवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को ओसियां में दोपहर 3 से सांय 5 बजे ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगित, पतंग बाजी और पतंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

लोग सांय 4 से रात्रि 9 बजे तक फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी एवं सांय 4 से सांय 7:30 बजे तक कैमल सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे। इसी क्रम में सांय 7 से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम समापन के उपरांत शानदार आतिशबाजी का आयोजन भी होगा।