सूर्य आराधना के साथ मारवाड़ महोत्सव का आगाज

  • मारवाड़ महोत्सव
  • दिखी परंपरा,संस्कृति और लोक जीवन की झलक
  • हैरिटेज वॉक हुईं
  • बीएसएफ का कैमल टेटू शो और सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूर्य आराधना के साथ मारवाड़ महोत्सव का आगाज।पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ महोत्सव 2025 का आगाज सुबह सूर्य आराधना के साथ हुआ। हेरिटेज वॉक,शोभायात्रा, बीएसएफ का कैमल टेटू शौ और सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। दोपहर में विभिन्न प्रतियोगिता सहित कई प्रोग्राम हुए।

फेस्टिवल को राजस्थान की अलग-अलग संस्कृति की थीम पर आधारित किया गया है। यह दो दिवसीय उत्सव परंपरा, संस्कृति और लोक जीवन की झलक प्रस्तुत करेगा। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय जोधपुर के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि मारवाड़ महोत्सव का आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति से रुबरू करवाने के उद्देश्य से किया जाता है। मारवाड़ महोत्सव की शुरुआत सुबह सूर्य आराधना एवं योगा प्रदर्शन से हुई।

मानसून विदाई पर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश

मेहरानगढ़ हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया जो जयपोल, फतेहपोल,रानीसर,पदमसर,सिंह पोल,जूनीधानमंडी,गंगश्याम मंदिर, कुंज बिहारी मंदिर,कटला बाजार होते हुए क्लॉक टॉवर पहुंची। क्लॉक टॉवर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम तक औपचारिक शोभायात्रा निकाली गई।

उम्मेद स्टेडियम में बीएसएफ कैमल-टैटू शो,बीएसएफ वेपन डिस्प्ले,पतंग प्रदर्शन व प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसी दौरान स्टेडियम में मूंछ,पगड़ी बांधना,मिस मारवाड़, मारवाड़श्री,रस्साकस्सी और मटका दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं भी हुई। यहां पर राजस्थानी व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या से हुआ,जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

मंगलवार को महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर 3 से 5 बजे तक ओसियां गांव में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के साथ पतंग प्रदर्शन होगा। इसके बाद दोपहर 4 से 6 बजकर 30 मिनट तक ऊंट सफारी का आयोजन होगा। इसी दिन सांय 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक लोक व अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 9 बजे ओसियां गांव के धोरों में आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025