Doordrishti News Logo

8 व 9 जून को बदले मार्ग से चलेगी मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस

गांधीनगर जंक्शन जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स का निर्माण कार्य

जोधपुर,8 व 9 जून को बदले मार्ग से चलेगी मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस।उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्यों के कारण 8 और 9 जून को मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गांधीनगर जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने के कारण 8 व 9 जून को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके तहत जोधपुर से चलने वाली मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनों को एक-दो दिन के लिए परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए 110 कैंपर डीआरएम को भेंट

उन्होंने बताया कि ट्रेन 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस जो 8 जून को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह भरतपुर- बांदीकुई-जयपुर की बजाय भरतपुर- सवाई माधोपुर-जयपुर के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी तथा ट्रेन बयाना,गंगापुर सिटी,सवाई माधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी तरह 9 जून को जोधपुर से चलकर वाराणसी सिटी जाने वाली ट्रेन 14864,मरुधर एक्सप्रेस जयपुर -बांदीकुई-भरतपुर की बजाय जयपुर -सवाई माधोपुर-भरतपुर परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेन दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर,गंगापुर सिटी व बयाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस जो 9 जून को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-जयपुर-अलवर- रेवाड़ी की बजाय फुलेरा-रींगस- रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी तथा ट्रेन रींगस, नीमका थाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन 14662, जम्मूतवी से बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी-अलवर- जयपुर की बजाय रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी तथा नारनोल-नीमकाथाना-रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026