Doordrishti News Logo
  • कोर्ट में झूठा तथ्य देकर खुद को बताया कुंवारी
  • घर से गहने और 2.10 लाख भीे ले गई
  • पीडि़त पति पहुुंचा थाने

जोधपुर, शहर के बनाड़ हलके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ जेवर और नगदी चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस व्यक्ति ने उसके शादीसुदा प्रेमी पर भी आरोप लगाया है। महिला की शादी गत फरवरी में हुई थी।

घर से जाने से तीन दिन पहले ही महिला ने हाईकोर्ट में परिवार से सुरक्षा को लेकर गुहार की थी। मगर इस महिला ने कोर्ट में गलत तथ्य भी पेश कर दिया। खुद को कुंवारी बता दिया। 2 जुलाई को कोर्ट में अर्जी लगाई और 3 जुलाई को वह प्रेमी संग लिवइन रिलेशन में रहने चली गई।

बनाड़ पुलिस ने पीड़ित पति की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। पति ने पुलिस से उसकी पत्नी द्वारा चुराकर ले गए रूपए और जेवरात दिलाने की मांग की है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रामदेवनगर नांदड़ी निवासी नेमीचंद पुत्र पूनमचंद सुथार की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसकी शादी गत वर्ष फरवरी में हुई थी। मगर उसकी पत्नी मेड़ता के रहने वाले शादसुदा महेंद्र पुत्र दूदाराम भादू के संपर्क में आ गई। हाल ही में उसकी पत्नी घर से सोने चाँदी के जेवरात के साथ ही 2.10 लाख भी चुराकर धोखाधड़ी पूर्वक ले गई। वह महेंद्र भादू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने 2 जुुलाई को ही हाईकोर्ट में खुद व महेंद्र की सुरक्षा को लेकर लिवइन रिलेशनशिप में रहने के लिए अर्जी लगाई थी। 3 जुलाई को वह महेंद्र के साथ चली गई। महेंद्र कोचिंग का कार्य करता है।

Buy Best deals & save money everyday👆

पड़ताल में यह भी सामने आया कि पीड़ित की पत्नी ने कोर्ट में झूठी जानकारी दी। उसने खुद को कुंवारी बताया है। महेंद्र भी शादीसुदा है और उसकी पत्नी व एक बच्चा भी है। महिला का पीहर मंडोर थाना क्षेत्र में होने से महेंद्र का आना जाना था। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है।

>>> मां से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मांगा फोन, सातवीं की छात्रा ने लगाया फंदा

 

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026