शेखावत के जन्मदिन पर हुए अनेक सेवा कार्य

  • 1008 कन्याओं का पूजन कर दीर्घायु की कामना
  • ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत
  • वर्ल्ड वॉटर समिट में कर रहे भारत सरकार का प्रतिनिधित्व

जोधपुर,सांसद और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्म दिन पर सोमवार को सामाजिक संगठनों,संस्थाओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनेक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए। जोधपुर शहर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में शेखावत के जन्म दिन पर गौशालाओं में सेवा कर गौमाता को लापसी व चारा खिलाया,आश्रमों में बच्चों को भोजन करवाया गया। पाल गांव में वीरेन्द्रसिंह पाल के नेतृत्व में 1008 कन्याओं का पूजन किया गया और प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक स्थानों पर घेवर व केक काटकर शेखावत को जन्म दिन की बधाई व शुभकामना दी गई।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वर्ल्ड वॉटर समिट में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शेखावत दिल्ली से मेलबर्न के लिए रवाना हो गए। इस कारण वे अपने जन्म दिन के अवसर पर जोधपुर नहीं आ सके।
शेखावत ने इसके लिए सभी का आभार जताया और शुभकामना दी है। उनके निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेवर केक काटा।

many-service-work-done-on-shekhawats-birthday

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं लूणी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने आस-पास के अनेक गांवों की 1008 कन्याओं का पण्डितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर प्रसादी का आयोजन गया। इस कार्यक्रम को लेकर ऐतिहासिक तैयारियां सप्ताह पहले शुरू कर दी थी जिसके लिए पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप कन्याओं को गांव गांव से लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर जिम्मेदारी सौंपी थी। आज प्रातः से ही कन्याओं के वाहनों से आते रहने से नजारा मेले सा हो गया। शक्ति पर्व के अवसर पर 1008 कन्या पूजन कर शेखावत की दीर्घायु की कामना की गई। कन्याओं के स्वागत के लिए दर्जनों द्वार लगाए गए रेड कारपेट बिछाया गया। पण्डित डॉ.संतोष दवे के सानिध्य में पण्डितो ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व प्रधान शैलाराम सारण,पूर्व प्रधान नीरज कंवर,भाजपा पशुपालन बोर्ड के सुरताराम देवासी, भाजपा नेता गुमाना राम देवासी, भियाराम पटेल, डॉ.भगीरथ बिश्नोई, व्यास विश्व विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अरविन्द सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगो ने सांसद का जन्मोत्सव से मनाया। पाल में इस अवसर पर 250 किलो लापसी बनाकर गौमाता को खिलाई व गौ माता का पूजन किया गया।

कन्यापूजन के बाद महाप्रसादी व महाआरती का आयोजन रखा गया जिसमें क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। कन्या पूजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र से लोगो के आने की संभावना को देखते हुए विशाल चूल्हे पर एक साथ 1000 लोगों के लिए बाटे तेयार करने जैसी मशीन भी लगाई गई थी। लूणी विधान सभा में यह पहला अवसर था जिसमें किसी जनप्रतिनिधि के जन्मोत्सव को 1008 कन्या पूजन, प्रसादी व उपहार,फल देकर मनाया हो।

शाम सात बजे शेखावत के निवास अजीत कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के राईकाबाग मंडल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत, रातानाडा मंडल अध्यक्ष माधो सिंह परिहार,खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष महेंद्र छंगानी, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रराज सिंघवी के नेतृत्व में जन्म दिन मनाया। पार्षद भवानी सिंह जोधा, सुमेर लुणावत, महावीर सिंह गठिया, देवी सिंह नांदिया, बसंत जोशी, गजेंद्र सिंह इंदा, लोकेंद्र सिंह गुढ़ा, ऋषिराज सिंह गोटन, महेंद्र चौहान, खुशाल सिंह जोधा, दिनेश जाखड़, जय सिंह राजपुरोहित, प्रताप सिंह टेपु, राजेंद्र सिंह हटावरी, कमलेश एणियां, पारस राम मेघवाल, धनाराम मेघवाल, अनिल भाटी, गोपाल सिंह इंदा, खेत सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घेवर काटकर मिठाई खिलाकर केन्द्रीय मंत्री का जन्म दिवस मनाया।

भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर शहर के अध्यक्ष घनश्याम पंवार के नेतृत्व में शारदा गौ शाला पर गौ सेवार्थ लापसी वितरण का कार्यक्रम किया गया। आनंद धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद के सानिध्य में आनन्द धाम अलख ज्ञान गौरक्षा समिति के तत्वावधान में पाल रोड बोरानाडा में शेखावत के 55वें जन्मदिवस पर आनंदधाम गौशाला में 251 किलो लापसी बनाकर गौमाता को खिलाई। मुख्य रूप से रामप्रताप सिंह पाल महामंत्री झवर मंडल लुणी देवाराम पटेल,मदन लाल सुथार, मांगी लाल सारण,हरिप्रताप सिंह,गुमानराम देवासी,धनाराम चौधरी (ओबीसी) भाजपा नेता रामनिवास मंडा के नेतृत्व में शेखावत के जन्मदिवस पर बालबसेरा आश्रम, गायत्री नगर में कन्या पूजन कर भोजन कराया गया। लोहावट में वरिष्ठ जन व युवा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का जन्मदिवस केक काटकर व माधव गौशाला लोहावट में गायों को गुड़ खिलाकर मनाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लाधू राम ढाका, जिला उपाध्यक्ष सुख राम रमेश,शिवप्रकाश ढाका,भागीरथ खीचड़,सोमदत्त ढाका, श्रवण ढाका,मुकेश पीलवा,दिनेश ईशरवाल,गेम्पर ईशरवाल,अशोक खीचड़,केसर ढाका,कैलाश,हड़मान ईशरवाल,अनिल जांगू,रवि प्रजापत मौजूद थे।

डोली स्थित राजेश्वर गौशाला संस्थान में हर्षाेल्लास के साथ गौमाता का पूजन कर गौमाताओं को लापसी खिलाकर मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरता राम देवासी ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी तगत सिंह चौहान, पीआर चौधरी, धवा के प्रधान गोविंद राम भील, जिला मंत्री पुखराज गौड़, देहात जिला मंत्री मंजू गौड़ ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री धनाराम चौधरी,उपाध्यक्ष करना राम सोलंकी,रोहिचा खुर्द के सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह,भाजपा कार्यकर्ता जसपाल सिंह पीपरली,मीसाबंदी शांतिलाल राठी,बसंत गौड़,भंवर भगत,जीतू सैन, हेमंत देवासी, विक्रम बंकानी,जीतू पटेल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जोधपुर शहर में गौशाला में गायों को लापसी खिलायी गई। इस दौरान महापौर वनिता सेठ, पूर्व न्यासी कमलेश पुरोहित,पार्षद विक्रम सिंह, दीपक माथुर,मोहित ओझा,नरेन्द्र फितानी, फतेह राज मांकड,मनीष राजा,प्रदीप जोशी मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews