केन्द्रीय मंत्री तोमर, कैलाश चौधरी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी सहित अनेक नेता जोधपुर आए

  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान के सभी जिलों से गणमान्य नागरिक केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर संवेदना प्रकट
  • केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डे, राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी आज आएंगे

जोधपुर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा बिहार,सहित जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोहावट, फलोदी,लूणी,बिलाड़ा,भोपालगढ, ओसियां,बिलाडा,शेरगढ तथा पाली जालोर,बाड़मेर,जैसलमेर,बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाडा व उदयपुर सहित विभिन्न जिलों से गणमान्य नागरिक, भाजपा एवं कांग्रेस के नेता,जनप्रतिनिधी, कार्यकर्ता जोधपुर आए। भाजपा के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कोटा के युवराज इज्येराजे सिंह, युवरानी लाडपुरा विधायक कल्पना राजे सहित अनेक प्रदेशों के सांसद, विधायक, वर्तामन एवं पूर्व मंत्री जोधपुर भी जोधपुर आए और पुष्पांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय मंत्री तोमर, कैलाश चौधरी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी सहित अनेक नेता जोधपुर आए

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। दोनों ने माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। उन्होने केन्द्रीय मंत्री शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत से भी बात की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी महापौर वनिता सेठ सहित भाजपा के पदाधिकारी भी साथ रहे। राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी सुबह जयपुर से आए और मंत्री शेखावत से मिलकर संवेदना प्रकट की।

कोटा के युवराज इज्येराजे सिंह और कोटा से लाडपुरा विधायक युवरानी कल्पना राजे, रघुवीर सिंह, जैसेलमेर के महारावल चैतन्य राज सिंह,पत्रिका के गुलाब कोठारी,सुरेश व्यास,अतिम वाजपेयी,आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़, पूर्व कुलपति डॉ लोकेश शेखावत, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपसिंह शेखावत, कर्नल पृथ्वी सिंह आसोप, गुजरात के राणा गजेन्द्र सिंह,पंजाब हरियाणा से आए अनेक नेता भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पंजाब प्रदेश के संगठन महामंत्री दिनेश चन्द्र, भरतपुर सांसद रंजीता कोहली,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, वरिष्ठ भाजपा नेता औंकारसिंह लखावत, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, पूर्व मंत्री मदन राठौड़, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुधीर चौधरी, हरियाणा चरखी दादरी ज़िला अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार, डूंगरपुर अध्यक्ष प्रभु पांड्या, प्रदेश भाजपा के पूर्व मीडिया प्रमुख विमल कटियार, प्रमोद वशिष्ठ, पूर्व प्रवक्ता अमित गोयल, चंपालाल रामावत, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की ठाकुर शिखा सिंह चौहान, बीकानेर भाजपा के विजय आचार्य,डीडवाना के जितेन्द्र सिंह सांवराद,मानसिंह किनसरिया, डूंगरपुर के पूर्व विधायक अमिता कटारा, पूर्व विधायक नीरज जैन, डूंगरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष केके गुप्ता, गुलाबपुरा पालिका के चेयरमेन धनराज गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, जोगाराम पटेल, विधायक रूपाराम, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत,भरतपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.शैलेषसिंह,भीनमाल के सांवलाराम देवासी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उन्नाव उत्तरप्रदेश किसान मोर्चा के विवेक सिंह गुड्डू भइया,भीड़ भजन बालाजी के वैद्यशरण,रामदेवरा के गादीपति भोम सिंह तंवर, नागणेच्यी माता धुंधाडा, बीजेएस जोागामाय मंदिर के पुजारी देवेन्द्र कुमार पारीक,अभयदास सहित अनेक साधु संत महात्मा शेखावत के निवास पहुंचे और संवेदना जताई।

दिल्ली व अहमदाबाद राजपूत समाज ने अर्पित की श्रद्धांजिल

राजपूत समाज दिल्ली के अध्यक्ष भारत सिंह राठौड़,अहमदाबाद राजपूत सभा के अध्यक्ष अश्विनी सिंह, जीटीपीएल के कनक सिंह राणा, रेलवे स्टेशन कुली स्टाफ, राजस्थान हाइकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील जोशी व अन्य पदाधिकारी, प्रदीप गांग, जयनारायण व्यास विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.डीएस खीची, विश्वहिन्दू परिषद नरपत सिंह शेखावत, करणी सेना के अजीत मामडोली, डीडवाना परबतसर के जितेन्द्रसिंह सांवराद, सैन समाज अध्यक्ष पोरवाल, हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. सोहनदान चारण, भाजपा सरदारपुरा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष नरपत सिंह गहलोत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ईश्वरसिंह बालावत, जोधपुर रेलवे स्टेशन के कुली, जोधपुर एम्स स्टाफ, सीआरपीएपफ के डीआईजी एवं अधिकारी भी श्रद्धासुमन अर्पित करने निवास पहुंचे।

दिल्ली व जयपुर से मंगलवार को आएंगे कई मंत्री

शोक संवेदना जताने के लिए मंगलवार को भी केन्द्र एवं राजस्थान सरकार के अनेक मंत्री एवं नेता जोधपुर आएंगे। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डे, जलशक्ति मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्र सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री बिहार के सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित अनेक भाजपा नेता एवं प्रदेश के पदाधिकारी जोधपुर आएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews