रेलवे स्काउट एंड गाइड की स्टेट रैली में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित

  • महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने लिया स्काउट रैली का जायजा
  • डीआरएम ने बढ़ाया गाइड का हौंसला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्काउट एंड गाइड की स्टेट रैली में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित। उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड की 5वीं स्टेट रैली के तीसरे दिन शुक्रवार को रेलवे स्टेडियम, जोधपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

मुख्य जिला आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि स्काउट के जिला अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के तीसरे दिन मार्च पास्ट,क्विज प्रतियोगिता,फिजिकल डिस्प्ले,कैंप क्राफ्ट,गेट मेकिंग,बैंड डिस्प्ले, रंगोली,कब-बुलबुल के खेलों सहित स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर की विशेष गतिविधियों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने आयोजन स्थल पर आयोजित सभी गतिविधियों की सराहना की।

जिला आयुक्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती निष्ठा त्रिपाठी ने कैंप स्थल पर पहुंचकर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैली में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की डॉ.ऊषा बासना,चित्रा स्वामी,अंकिता कंवर, स्वाति सिंह सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थीं।

लघु उद्योग भारती ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी उद्योगों से संबंधित प्रमुख समस्याएं व सुझाव

उल्लेखनीय है कि स्टेट रैली के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड सदस्यों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,टीम भावना एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।