Doordrishti News Logo

होटल के कमरे में मृत मिला युवक

जोधपुर,होटल के कमरे में मृत मिला युवक। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक होटल के कमरे में युवक मृत हालत में मिला। उसे आज कमरा खाली कर जाना था। मगर वह पलंग पर मृत मिला। संदेह है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया होगा। उसके नाक मुंह से झाग निकल रहे थे।

देवनगर पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि कोठारी अस्पताल के नजदीक की होटल रेजीडेंसी के कमरा नंबर 204 में पलंग पर युवक का शव पड़ा है। उसकी पहचान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 निवासी मुकेश प्रजापत पुत्र दयाराम के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल से प्राचीन राजवंश और इतिहास सरंक्षण बोर्ड की मांग

वह बुधवार को होटल में कमरा किराए पर लेकर रुका था और उसे आज कमरे से चैक आउट किया गया तो वह पलंग पर मृत हालत में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया मगर वह मृत बता दिया गया। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया होगा। उसके नाक मुंह से झाग निकल रहे थे।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026