Doordrishti News Logo

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।निकटवर्ती मथानिया स्थित रामपुरा गांव में एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ली शपथ

शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। मथानिया पुलिस ने बताया कि भीलों की ढाणी गिंगला निवासी छैलाराम पुत्र दलाराम भील ने पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 9 सितम्बर को रामपुरा गांव में उसका रिश्तेदार चेतनराम पुत्र घेवरराम भील रेलवे ट्रेक को पार कर रहा था। तब अचानक से ट्रेन आने पर वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा।

Related posts: