ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के सालावास-हनुवंत रेलवे स्टेशन के बीच में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने विवेक विहार थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
महाविद्यालय के पास कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा
पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के बिजराड़ स्थित नवतला जेतमाल हाल बोरानाडा रोड सालावास निवासी श्रवण कुमार पुत्र खेताराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 21 वर्षीय मुकेश कुमार शुक्रवार को सालावास- हनुवंत रेलवे स्टेशन के बीच से निकल रहा था। तब वहां आई एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
