मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री फिरहाद हाकिम के गढ़ में गरजे शेखावत

कोलकाता,जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम के गढ़ कोलकाता पोर्ट क्षेत्र का दौराकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि कहने को फिरहाद हाकिम शहरी विकास मंत्री हैं, लेकिन उनका क्षेत्र ही विकास से कोसों दूर है।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान शुक्रवार को जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कोलकाता पोर्ट सीट के पहाड़पुर रोड क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अवध किशोर गुप्ता के साथ रोड शो निकाला।

Mamta didi did not do development work- Shekhawat

शेखावत ने कहा कि ममता सरकार ने विकास का कोई काम नहीं कराया है। तृणमूल सरकार केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती आ रही है। यह सरकार केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने में लगी रही। यही कारण है कि अब बंगाल की जनता इन्हें नकार रही है। 2 मई को ममता दीदी को जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

साध्वीश्री स्वर्णरेखा से लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने तेरा पंत भवन 9 अणुव्रत सरणी में साध्वी श्री स्वर्णरेखा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने साध्वी को अपने मंत्रालय के जल जीवन मिशन की जानकारी भी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैसे उनका मंत्रालय घरों तक स्वच्छ जल पहुंचा रहा है।