Doordrishti News Logo

मालीराम पारीक बने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के विशिष्ट लोक अभियोजक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मालीराम पारीक बने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के विशिष्ट लोक अभियोजक।भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने राजस्थान उच्च न्यायायलय, जोधपुर मुख्य पीठ के लिए एनडीपीएस प्रकरणों में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो एनसीबी की ओर से पैरवी करने के लिए अधिवक्ता मालीराम पारीक को विशिष्ट लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अपने आदेश 18 मार्च 26 के तहत यह नियुक्ति प्रदान की है जिस पर सहायक नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा,राज.ने रजिस्ट्रार,राजस्थान उच्च न्यायालय को अवगत कराते हुए मालीराम पारीक को विशिष्ट लोक अभियोजक, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का पदभार गृहण करने के निर्देश प्रदान किये हैं।वर्तमान में मालीराम पारीक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेन्स, केंद्रीय कस्टम्स विभाग व सीजी एसटी की ओर से भी राज.उच्च न्यायालय में विशिष्ट लोक अभियोजक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Related posts: