Doordrishti News Logo

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पहला पुलिया के निकट लाल पुलिया के नीचे मिले नर कंकाल की आज दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हुई। इसकी शिनाख्त नहीं होने के चलते देवनगर पुलिस ने उसे एमडीएमएच मोर्चरी में रखवाया है।

देवगनर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न थाने के निकट स्थित लाल पुलिया के नीचे किसी का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक कंकाल जैसा शव मिला, जो कई महीने पुराना प्रतीत हो रहा था। इसके शरीर पर काली जींस, कबूतरी रंग का जैकेट पहना हुआ था। आसपास उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।