मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज
सेंट्रल की टीम आई जोधपुर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज। शहर के मंडोर मंडी क्षेत्र में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी शुभमंगला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी व अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ.एसएस शेखावत के निर्देश पर केंद्रीय टीम द्वारा की गई।
पहली कार्रवाई में रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स,12 वीर सावरकर ब्लॉक, मंडोर मंडी से विभिन्न ब्रांड के घी व खाद्य उत्पाद सीज किए गए। इनमें बाबा,हरियाणा फार्म,चकरा सुर्दशन,डेयरी मिल्क,उरमूल प्योर्वर, वेज फेट विजेता डीप व रॉयल शामिल हैं।
दूसरी कार्रवाई स्पार्क इंटरनेशनल, मंडोर मंडी पर की गई,जहां से श्रीपाल घी के कुल 1,560 किलो उत्पाद जब्त किए गए। दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर कुल 14800 किलो घी व अन्य खाद्य सामग्री सीज की गई है।
इस कार्रवाई में केंद्रीय टीम के विनोद कुमार शर्मा,लोकेश शर्मा, रजनीश शर्मा और विजय कंवर शामिल थे। विभाग द्वारा जब्त सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
