Doordrishti News Logo
  • भंवरीदेवी अपहरण एवं हत्याकांड
  • मदेरणा की जमानत याचिका सुनवाई अब 23 को

जोधपुर, प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण एवं हत्याकांड में आज हाईकोर्ट में छह आरोपियों को जमानत मिल गई। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। इस पर अब 23 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले परसराम विश्रोई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में इन लोगों की जमानत की आस भी बंध गई थी। महिपाल मदेरणा अभी कैंसर की बीमारी का इलाज कराने के लिए वे अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं।

परसराम को इन शर्तों पर मिली थी जमानत

उल्लेखनीय है कि इस कांड के आरोपी परसराम विश्नोई को 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत प्रदान की थी कि ट्रायल में विलम्ब होने के कारण किसी व्यक्ति को अनिश्चितकाल के लिए जेल में बंद नहीं रखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम मानते है कि यह मामला बेहद गंभीर व जघन्य अपराध से जुड़ा है। लेकिन ट्रायल में हो रहे विलम्ब के कारण किसी आरोपी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में बंद रखना उचित नहीं होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

हाइकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले को आधार बना महिपाल मदेरणा, ओमप्रकाश, पुखराज, दिनेश, सहीराम, उमेशाराम व अशोक ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। मंगलवार को न्यायाधीश दिनेश मेहता ने इन जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। उन्होंने महिपाल मदेरणा के अलावा अन्य सभी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। ये लोग करीब 10 साल बाद जेल से बाहर आएंगे। मदेरणा इन दिनों अपनी बीमारी के चलते इलाज कराने के लिए अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 23 अगस्त को पूरी हो रही है।

ये आरोप थे छह आरोपियों पर

इस पूरे घटनाक्रम में बताया गया कि सहीराम व उमेशाराम पर आरोप है कि उसने भंवरी को ठिकाने लगाने वाली विशनाराम की गैंग व तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा के बीच संपर्क का कार्य किया। घटना के समय वह अपनी लोकेशन जोधपुर से बाहर दर्शाने के लिए जयपुर में महिपाल के मकान के आसपास मंडराता रहा। इसी तरह ओमप्रकाश व अशोक पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर भंवरी के शव को जलाने के लिए लकड़ीय़ों सहित तेल का इंतजाम किया। बाद में उसकी राख को राजीव गांधी लिफ्ट नहर में बहाने में सहयोग किया। दो अन्य आरोपी पुखराज व दिनेश पर भंवरी को मारने में शामिल लोगों के मोबाइल की फर्जी सिम उपलब्ध करवा कर उनकी लोकेशन को अन्य स्थान पर दर्शाने में सहयोग देने का आरोप है। इसके अलावा दोनों पर जोधपुर के सर्किट हाउस से एक नेता के पास से पांच लाख रुपए ले जाने का आरोप है।

अब आठ आरोपी जेल में

इस कांड में अब जेल में आठ आरोपी है। जिनमें पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्रोई, उनकी बहन इंद्रा देवी, विश्रानराम विश्रोई, पांच अन्य लोग शामिल है। इसमें अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

यह था मामला

जिले के बिलाड़ा थाने में अमरचंद नाम के एक व्यक्ति ने एक सितम्बर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी एएनएम भंवरी देवी लापता है। उसने अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा सहित दो-तीन लोगों पर शक जाहिर किया। इसके बाद यह मामला राजनीति में भूचाल लाने के साथ सुर्खियों में आ गया था।

ये भी पढें – वैक्सिनेशन शिविर में 568 को लगाया टीका

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026