महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त। मथुरादास माथुर अस्पताल भर्ती टिपू गांव निवासी मरीज को बी पॉजिटिव की एसडीपी की आवश्यकता पड़ने पर वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ के पास कॉल आया। उन्होंने ग्रुप साथी सदस्य मानवेंद्र सिंह (बी पॉजिटिव) को कॉल कर संपर्क किया उन्हें इसकी जानकारी दी।
ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया
मानवेन्द्र सिंह अपने सारे काम छोड़कर तुरंत प्रभाव से एमडीएम अस्पताल पहुंचे और एसडीपी डोनेट की। महेंद्र सिंह हर बार ब्लड डोनेशन के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने अपना एसडीपी दे कर मथुरादास माथुर चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती मरीज को जीवन दान दिया। मरीज के पूरे परिवार ने रक्तदाता महेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।
