Doordrishti News Logo

स्टेशन पर पॉलीथिन के प्रयोग से मजिस्ट्रेट नाराज,दिखाई सख्ती

जोधपुर,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) श्याम सुंदर विश्नोई ने सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यस्थाएँ जांची।
विश्नोई ने सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट स्क्वायड के साथ जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आकस्मिक निरीक्षण किया और विभिन्न स्टालों पर जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान स्टॉल संचालकों द्वारा पॉलिथीन की थैलियों का उपयोग करने पर मजिस्ट्रेट ने सख्त नाराजगी जाहिर की और इन्हें तुरंत प्रभाव से उपयोग नहीं लेने के प्रति पाबंद किया। इस दौरान उनके साथ रेलवे मजिस्ट्रेट स्क्वायड के सीटीआई शेर सिंह पंवार और राजेश शर्मा सहित आरपीएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: