Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित नरपत नगर में रहने वाले एक व्यापारी को उत्तरप्रदेश के व्यापारी से मेलजोल भारी पड़ गया। झांसे मेें लेकर स्थानीय व्यापारी से छह लाख की ठगी कर ली गई। उससे अपनी फर्म में रूपए इंवेस्टमेंट के लिए कहा गया था। दो साल बाद भी फायदा नहीं हुआ। पीडि़त ने अब देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। देवनगर पुलिस ने बताया कि नरपत नगर पाल रोड निवासी अविनाश संकलेचा पुत्र लूणकरण की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह एक फर्म मैसर्स श्रेयाज नाम से चलाता है। उसका संपर्क उत्तरप्रदेश के मैसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के राजकुमार गुप्ता से हुआ था। जून 2019 में राजकुमार गुप्ता ने उसे अपनी फर्म में रूपए इंवेस्ट करने को कहा था। तब फायदा जानकर अविनाश ने उसकी फर्म में छह लाख से ज्यादा का इंवेस्ट अगस्त 21 तक किया। मगर कोई फायदा नहीं हुआ और रकम भी खुदबुर्द कर डाली। देवनगर पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। जिसकी जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026