Doordrishti News Logo

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे जोधपुर

  • एयरपोर्ट पर किया स्वागत
  • हवाई अड्डे पर स्वागत के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की
  • स्वागत के लिए आए लोगों के साथ हुई धक्कामुक्की

जोधपुर,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,दक्षिण महापौर वनिता सेठ, शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित अन्य बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान धक्कामुक्की की स्थिति बन गई।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां से कुछ देर के बाद वे जैन समाज के कार्यक्रम में जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिड़ला अपराह्न 3 बजे अमृतम पैलेस में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके उपरान्त पुनः जोधपुर सर्किट हाऊस आएंगे। ओम बिड़ला शाम 5.15 बजे शहर के सूरसागर स्थित श्रीमनोकामेश्वर नाथ महादेव मन्दिर भी जाएगे, जहाँ एक घण्टा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे सर्किट हाउस में बैठक लेंगे। रात्रि 8 बजे वे रेल द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: