Doordrishti News Logo

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर आए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर आए। बिड़ला प्रातः वायु मार्ग से जोधपुर पहुंचे एवं निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पुनः दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़िए – जोधपुर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट ट्रेन 26 को 1.45 घंटे देरी से रवाना होगी

एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, त्रिभुवन सिंह भाटी, राजेंद्र पालीवाल, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।