Doordrishti News Logo

लोको पायलटों को अपने कार्यों में संवेदनशीलता रखनी चाहिए-हरि शंकर वर्मा

  • महानिदेशक (संरक्षा),रेलवे बोर्ड का जोधपुर दौरा
  • संरक्षा कार्यों का लिया जायजा
  • जोधपुर स्टेशन पर अधिकारियों साथ संरक्षा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की
  • 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा

जोधपुर(डीडीन्यूज),लोको पायलटों को अपने कार्यों में संवेदनशीलता रखनी चाहिए-हरि शंकर वर्मा। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल पर हरि शंकर वर्मा,महानिदेशक (संरक्षा),रेलवे बोर्ड ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह तथा विभागाध्यक्षों के साथ रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने और संरक्षा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़िएगा – 51 ट्रिप रद्द रहने बाद मालाणी एक्सप्रेस सोमवार से पुनः चलना होगी प्रारंभ

हरि शंकर वर्मा,महानिदेशक (संरक्षा),रेलवे बोर्ड ने जोधपुर स्टेशन परिसर पर मंडल के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में महानिदेशक (संरक्षा),रेलवे बोर्ड ने कहा रेल संचालन में संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संरक्षा में कोई भी कोताही नहीं करनी चाहिए। भविष्य में और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए दिशानिर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से हमारी संरक्षा को मजबूती मिली है।

एकीकृत क्रू लोको लॉबी का निरीक्षण
महानिदेशक ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने और रेल सचांलन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने क्रू लाबी,क्रू रेस्ट रूम,काउन्सिलिंग रूम,जोधपुर रेल मंडल के रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर का निरीक्षण किया।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रनिंग स्टाफ के लिए एकीकृत सिस्टम को मंडल के क्रू लॉबी,रनिंग रूम में उपलब्ध कराया गया है,इस प्लेटफार्म के अन्तर्गत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड, SPAD रोकथाम और परामर्श,अध्ययन व मूल्यांकन के लिए प्रश्न बैंक,प्रमुख यार्ड सिम्युलेटर,लर्निंग रोड मॉड्यूल,ज्ञान केंद्र,क्विज आधारित काउन्सिल, RRMS (रनिंग रूम प्रबंधन प्रणाली),रिपोर्ट्स इत्यादि उपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और उपयोगी प्रयास के लिए डेवलपमेंट टीम की बहुत प्रशंसा की एवं इसमें और बेहतर सुधार हेतु कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए तथा अपने अनुभव अन्य मंडलों को साझा करने के निर्देश दिए। लोको पायलटों से संवाद के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा की उपयोगिता एवं लोको पायलट की भूमिका को इंगित किया,उन्होंने सहायक लोको पायलट और लोको पायलटो से संवाद करते हुए कहा कि ट्रेन को अपेक्षित गति के साथ चलाना चाहिए जिससे सेफ्टी और समयपालनता दोनों बनी रहे।

पावर विंग के बेहतर कार्य निष्पादन के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा
उत्तर पश्चिम जोधपुर रेल मंडल के एकीकृत क्रू लोको लॉबी के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने संरक्षा और कार्यकुशलता से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने संरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उनके बेहतर कार्यनिष्पादन एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महानिदेशक ने 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पावर) जोगेंद्र मीना, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मुकेश मीणा सहित स्टेशन अधीक्षक व सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026