Literary personalities honored in Pandit Vishnuprasad Chaturvedi Lecture Series

पं.विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी व्याख्यानमाला में साहित्यकारों का सम्मान

  • साहित्यकारों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों पर किया गहन मंथन
  • डॉ.फतेह सिंह भाटी व पंडित विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय कथाकार सम्मान-2024 से सम्मानित

जोधपुर/पाली,अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान एवं कल्प वृक्ष साहित्य सेवा संस्थान पाली द्वारा वंदे मातरम एकेडमी पाली में पंडित विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी द्वितीय व्याख्यानमाला आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – होटल,ढाबे और धर्मशालाओं की चेकिंग

व्याख्यान माला अध्यक्ष पवन कुमार पांडे और संयोजक राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के रविवारीय सत्रों में संत सानिध्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु वेदैही वल्लभ देवाचार्य का मिला। मुख्य वक्ता पूर्व महानिदेशक भारतीय जन संचार संस्थान प्रो संजय द्विवेदी थे।

अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ गोरखपुर से आई कवयित्री डॉ चारू शीला सिंह ने सरस्वती वंदना से किया। राजस्थान ही नहीं अनेक राज्यों से आए सैकड़ों साहित्यकारों के साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्त अध्यक्ष डॉ अखिलानंद पाठक व प्रांत महामंत्री लालाराम प्रजापत दोनों ही दिवस सभी सत्रों में उपस्थिति थे।

पाली में आयोजित भव्य और दिव्य इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से आए प्रख्यात साहित्यकारों द्वारा विभिन्न सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विमर्श और गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम में साहित्य की विभिन्न विधाओं और अन्य विषयों पर लिखने वाले कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में आधा दर्जन से अधिक पुरस्कार प्राप्त उपन्यास उमादे,हाल ही में बहुचर्चित उपन्यास मूमल- महेंद्रा तथा अन्य उपन्यास कोटड़ी वाला धोरा व कहानी संग्रह पसरती ठंड के लेखक डॉ.फतेह सिंह भाटी को पंडित विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय कथाकार सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

उमादे के अलावा भी डॉ.भाटी को साहित्य की अनेक विधाओं में अनेक पुरस्कार और सम्मान मिले हैं तथा उनकी सभी पुस्तकें हिंदुस्तान के प्रतिष्ठित प्रकाशकों भारतीय ज्ञानपीठ,वाणी प्रकाशन और हिंद युग्म प्रकाशन से प्रकाशित हुई हैं। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग में सीनियर प्रोफेसर डॉ फतेह सिंह भाटी वर्तमान में महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर के अधीक्षक का दायित्व भी संभाल रहे हैं।