Doordrishti News Logo

शार्ट सर्किट से शराब की दुकान मेें आग लगने से हजारों की शराब नष्ट

जोधपुर, शहर के आखलिया चौराहा स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। हजारों की अंग्रेजी शराब नष्ट हो गई।

फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंच कर आग को काबू में किया। आग को ज्यादा फैलने से समय पर रोक दिया। इस आग से शराब की महंगी ब्रांडेड बोतलें नष्ट हो गई। शराब कर्टनों में भरी थी, कर्टन जलने से बोतलें भी फूट गई। एएफओ प्रशांत सिंह आदि वहां पहुंचे। आखलिया चौराहा की इस दुकान का नाम लिक्वर्स बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: