Doordrishti News Logo

ड्राई डे पर शहर में खूब बिकी शराब, पुलिस ने नाममात्र का मुकदमा बनाया

जोधपुर,ड्राई डे पर शहर में खूब बिकी शराब, पुलिस ने नाममात्र का मुकदमा बनाया। शहर में गुरुवार को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ड्राई डे घोषित हो रखा था। फिर भी शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से शराब बिकती रही। शहर के कई शराब ठेकों से गुपचुप तरीके से अवैध शराब बिक्री देर रात तक जारी थी। मगर पुलिस ने एक मात्र मामला बासनी थाने में दर्ज किया और एक व्यक्ति को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – इग्नू क्षेत्रीय केंद्र का उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन

जबकि शहर के कुड़ी भगतासनी, बासनी,रेलवे स्टेशन रोड,तनावड़ा के अलावा कई अन्य ऐसे स्थानों पर खुलेतौर पर शराब बिकी। मगर न आबकारी दल ने कार्रवाई की और न ही पुलिस की तरफ से ज्यादा प्रकरण बनाए गए। बासनी थाने के एएसआई भूण्डाराम ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे जसवंत सिंह पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 59 पव्वे देशी शराब और 9 बोतल बीयर की जब्त की।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026