Doordrishti News Logo

जोधपुर, शिशु रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीडी गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मुम्बई में हाल ही आयोजित नेशनल कांफ्रेंस ऑफ पीडियाट्रिक्स में दिया गया। कांफ्रेंस में छह सौ शिशु रोग चिकित्सकों ने भाग लिया तथा आठ हजार डॉक्टर प्रतिनिधियों ने वर्चुअली पंजीकृत हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पीयूष गुप्ता, आईएपीआई एनके डॉ वाईके अमदेकर व डॉ बासवराज ने अवार्ड प्रदान किया। एफआईएपी की ओर से डॉ. बीएस शर्मा,डॉ.दीपक शिवपुरी व डॉ. मुकेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ बीडी गुप्ता मेडिकल कॉलेज के शिशुरोग विभाग में 18 साल तक प्रोफेसर रहे तथा डेढ़ साल डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एडिसनल प्रिंसिपल रहे। इसके साथ ही उम्मेद हॉस्पिटल के 10 सालों तक अधीक्षक पद पर भी रहे।

Related posts: