Doordrishti News Logo

पांच साल की बच्ची को रिश्तेदार के यहां छोड़ा,मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

  • अब बच्ची बोली अंकल ने यह सब किया
  • पेट दर्द होने पर अस्पताल दिखया तब लगा पता

जोधपुर,जिले में एक पांच साल की बच्ची के परिवार को उसे रिश्तेदार के यहां छोड़ना भारी पड़ गया। जिस रिश्तेदार के यहां छोड़ा उसके मकान मालिक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस बच्ची के अब पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया तो घटना का खुलासा हुआ।

जिला पूर्व में यह घटना हुई। एक बच्ची के परिजन की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे अपने किसी काम से बाहर जा रहे थे। तब अपनी पांच छह साल की बच्ची को रिश्तेदार के यहां पर 15-16 सितंबर को छोड़ा था। जिस रिश्तेदार के यहां छोड़ा गया उसके मकान मालिक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पहले तो बच्ची को कोई शिकायत नहीं हुई। मगर अब जब उसके पेट दर्द शुरू हुआ तो परिजन बच्ची को लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। तब उसने परिवार को इस अंकल के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी द्वारा इसमें जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: