लीलण सुपरफास्ट शुक्रवार से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी
जयपुर से 1 अप्रेल से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन हुआ प्रारंभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लीलण सुपरफास्ट शुक्रवार से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब पूर्णतः इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जैसलमेर-जयपुर- जैसलमेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12467/12468 का संचालन डीजल के स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन से किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन 1 अप्रेल से इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू हो चुका है। ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 अप्रेल(शुक्रवार से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना होगी।
भगत की कोठी-दानापुर के बीच 15 ट्रिप करेगी समर स्पेशल ट्रेन
उन्होंने बताया कि इस बदलाव से न केवल संचालन अधिक सुचारु होगा,बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी साबित होगा। साथ ही ट्रेन की समयबद्धता में सुधार आने की उम्मीद है,जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ट्रेन के संचालन समय और ठहराव वाले स्टेशनों में कोई बदलाव नही किया गया है।
