शेखावत ने की जयनारायण व्यास विवि के घटना की निंदा, मांगा जवाब

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुई बर्बरता की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल निंदनीय नहीं है, यह दमन है।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि छात्र वहां हंगामा करने और देश विरोधी नारे लगाने के लिए नहीं पहुंचे थे। वे अपनी मांगें रख रहे थे। इस पर पुलिस बुलाकर लाठीचार्ज करना एक राजनीतिक हथकंडा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस तो मिले ही हुए हैं, इसके पीछे गहलोत साहब का इशारा भी लगता है। शेखावत ने कहा कि घायल छात्रों के प्रति मेरी संवेदना है। उनका शीघ्र और उचित उपचार होना चाहिए, मैं स्वयं इसका ध्यान रखूंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ हूं। छात्र नेताओं से मिलकर पूरी जानकारी लूंगा। जवाबदेह जो भी है, उसे जवाब तो देना ही होगा।
लक्ष्मण की वीरता और बलिदान को शत शत नमन
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए जोधपुर निवासी सेना के जवान लक्ष्मण जी वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। उनकी वीरता और बलिदान को शत-शत नमन। जोधपुर के सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस कठिन समय में गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते की और कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को यह वियोग सहने की शक्ति दें। लक्ष्मण जी की आत्मा को ईश्वर का सानिध्य मिले। देश आपके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।