Doordrishti News Logo

जोधपुर, लाल बूंद जीवन रक्षक सेवा संस्थान द्वारा संचालित लाल बूंद हैल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन रामद्वारा सूरसागर के महंत रामप्रसाद, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज गर्ग, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया।लाल बूंद जीवन रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि सेंटर में हेल्थ केयर उपकरण मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ये उपकरण जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। भविष्य में भी इसका और अधिक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एडीसीपी नाथू सिंह भाटी, एडीसीपी चैन सिंह महेचा, सीएमएचओ बलवंत मंडा, डॉ नगेन्द्र शर्मा सहित संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद थे।