Doordrishti News Logo

मजदूर महिला से दुष्कर्म,दो महिलाओं और एक पुरूष पर आरोप

जोधपुर, जिले में एक मजदूर महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का केस पुलिस में दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने कोर्ट मेें इस्तगासे के जरिए पुलिस में यह मामला दर्ज करवाया है। रात को पुुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता मजदूरी करती है। इसमें दो महिलाओं और एक पुरूष की जानकारी दी गई है। मगर नामों का खुलासा नहीं किया गया।

पीडि़ता ने अदालत में इस्तगासा दायर कर एक थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि तकरीबन दो ढाई महिने पहले वह मजदूरी कर रही थी। तब दो महिलाओं ने सहयोग किया और वहां कार्यरत मजदूर ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता फिलहाल थाने नहीं आई है। उसके आने पर बयान लिए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews