श्रमिक नेता जोशी बने राजस्थान इंटक के वाइस प्रेसिडेंट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रमिक नेता जोशी बने राजस्थान इंटक के वाइस प्रेसिडेंट। नवगठित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान इंटक की प्रदेश कार्यसमिति में जोधपुर इंटक के जिलामहामंत्री व प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन राजस्थान इंटक के वर्तमान में सेक्रेटरी जनरल श्रमिकों के हितैषी लोकप्रिय नेता मण्डल दत्त जोशी को प्रान्तीय वाइस प्रेसिडेंट घोषित किया है।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 24वें स्थापना दिवस पर गूँजे वेद मंत्र
मंडल दत्त जोशी यूथ इंटक व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर श्रमिकों,किसानो व गरीबों लोगों के लिए संघर्ष करते रहे है।वे सदैव श्रमिकों के लिए आवाज उठाते रहे हैं,इसी वजह से वे कई बार श्रीलंका,इंडोनेशिया,फ़िलीफ़िन्स,स्विजरलैंड में जाकर विचार व्यक्त किए हैं।
उल्लेखनीय है कि जोशी ने छात्र जीवन से ही पढ़ाई करते हुए कांग्रेस की विचार धारा से प्रभावित होकर श्रमिकों के संगठन इंटक से जुड़ कर कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कई दायित्व सौंपे गए जिसमे सदस्य संयुक्त व्यवस्था परिषद ऊर्जा विभाग,सदस्य श्रम सलाहकार मंडल श्रम विभाग,सदस्य ईएसआई अस्पताल विकास समिति जोधपुर व सदस्य राजस्थान व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण परिषद राजस्थान सरकार बनाया गया।
सूर्यनगरी जोधपुर में न्यू पॉवर हाउस में यह जानकारी मिलने पर श्रमिकों ने जगदीश राज श्रीमाली प्रदेशाध्यक्ष इंटक का आभार व्यक्त करते हुए जोशी को बधाईया दी।
