बाड़मेर-जोधपुर से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को

  • जोधपुर से रात्रि 9.30 बजे करेगी प्रस्थान
  • होंगे चार स्लीपर और बारह जनरल कोच

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।बाड़मेर- जोधपुर से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को। कुंभ मेला में यात्रियों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 19 जनवरी को कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन बाड़मेर से प्रस्थान कर जोधपुर-जयपुर-आगरा के रास्ते प्रयागराज होते हुए बरौनी तक जाएगी।

इसे भी पढ़ें – क्रिप्टो करेंसी का गोरखधंधा पकड़ा 21एटीएम कार्ड और 10 मोबाइल बरामद,एक गिरफ्तार

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज कुंभ मेला-2025 में श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा को देखते हुए बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर कुंभ मेला स्पेशल(1ट्रिप)19 जनवरी को बाड़मेर से संचालित की जाएगी।

सिंह ने बताया कि ट्रेन 04811, बाड़मेर से 19 जनवरी को सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.20 जोधपुर आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान तथा 20 जनवरी को शाम 7 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आगमन व 7.10 बजे प्रस्थान कर 21 जनवरी सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 04812, बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर 22 जनवरी सुबह 11.10 बजे प्रयागराज आगमन व 11.20 बजे प्रस्थान तथा 23 जनवरी को सुबह 8.45 बजे जोधपुर आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 4 स्लीपर व 12 जनरल श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
ट्रेन आवागमन में बालोतरा,समदड़ी, जोधपुर,मेड़ता रोड,डेगाना, मकराना, फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई,भरतपुर,आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर,आरा,दानापुर,पाटलिपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026