Doordrishti News Logo
  • सरिया डंडों से लैस हमलावर बाद में गाड़ी में भागे
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जोधपुर, शहर के रिडिया फांटा बाइपास सूरसागर में रात को एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। दुकान में घुसकर बदमाशों ने सरिया और डंडों से बेरहमी से पीटा। इस घटना के विरोध में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने धरना दिया। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। कोई गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। इसमें आरंभिक तौर पर आपसी विवाद और रंजिश होना बताया जाता है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर भोजावतों का बास सूरसागर निवासी नरपतसिंह माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि सोमवार की रात को वह अपनी दुकान रिडियाफांटा बाइपास में बैठा था। तब डंडों और सरियों से लैस होकर आए रूपावतों का बेरा निवासी प्रदीपसिंह, कालूराम की बावड़ी निवासी राजेंद्र, रूपावतों का बेरा निवासी अंकुश, प्रदीप कुमार एवं रिडिया फांटा निवासी धीरज आदि आए। स्कार्पियो में आए इन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। दुकान में इधर उधर भागते हुए उसने अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि पीडि़त सूरसागर व्यापार संघ का अध्यक्ष है। इसमें भैराराम नाम के शख्स के भी घायल होने की जानकारी मिली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews