Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में अपहरण कर मारपीट,4.50 लाख छीनने का आरोप

– नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में अपहरण कर मारपीट,4.50 लाख छीनने का आरोप। शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास से एक व्यक्ति का कुछ लोगों ने ऑटो में अपहरण कर लिया। उसे नट बस्ती मसूरिया ले जाकर मारपीट की और 4.50 लाख रुपए छीन लिए। पीडि़त ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस रुपयों को लेकर गहन जांच कर रही है। मामला आपसी विवाद का होना बताया गया है। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि वैभव नगर बोरानाडा निवासी भंवर सिंह पुत्र आईदानराम बावरी ने मामला दर्ज कराया।

हीटवेव की आशंका पर रेलवे अस्पताल अलर्ट मोड पर

इसमें बताया कि 28 अप्रैल को वह कल्पतरू शापिंग सेंटर क्षेत्र में आया था। जहां पर बबलू,बिजू, शिवा, राजवीर, देवराज,अजय ने आदि ने उसका ऑटो में अपहरण कर मसूरिया नट बस्ती की तरफ लेकर गए। जहां एक स्थान पर मारपीट की और उससे 4.50 लाख रुपए छीन लिए। पुलिस रुपयों को लेकर जांच कर रही है। इनके बीच आपसी विवाद होना बताया गया है। जांच एसआई शैतान चौधरी की तरफ से की जा रही है।

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026