Doordrishti News Logo

जेल जा चुके प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट

लेनदेन विवाद की आशंका,डेढ़ करोड़ की जमीन का विवाद आ रहा सामने

जोधपुर,देवासियों का बास पाल रोड पर रहने वाले एक प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट की गई। गाड़ी में आए चार पांच लोगों ने उसका अपहरण किया और मारपीट करने के साथ मोबाइल नगदी आदि लूट कर ले गए। आरोपियों को वह नहीं पहचानता है। आरंभिक पड़ताल में पुलिस इसमें लेन देन के विवाद की आशंका जता रही है। डेढ़ करोड़ के आस पास लेन देन का विवाद हो सकता है। खुद प्रोपर्टी डीलर भी जेल जाकर आ चुका है।

ये भी पढ़ें- रंजिश में युवक पर फायरिंग का आरोप

चौहाबो थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि देवासियों का बास पाल निवासी भगाराम उर्फ भागीरथ देवासी पुत्र मोडाराम प्रोपर्टी का कार्य करता है। वह जेल जाकर आ चुका है। उसका आरोप है कि वह 24 दिसम्बर को डर्बी कॉलोनी से जुणावों की ढाणी मार्ग से निकल रहा था। तब एक गाड़ी मेें चार पांच लोग सवार होकर आए और उसका अपहरण कर ले गए। उसके साथ मारपीट की और चेन के साथ रूपए आदि छीन लिए। रिपोर्ट में किसी को पहचानने से इंकार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में लेन देन का विवाद हो सकता है। उसने संदेह जताया कि जिस आरोपी द्वारा उसे जेल भिजवाया गया। उसके इशारे पर अपहरण करवाया गया है। किसी जमीन का विवाद बताया जाता है जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ होना सामने आया है। थानाधिकारी के अनुसार फिलहाल केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: