कब्जासुदा ऑटो शोरूम से चाबियां एवं दस्तावेज चोरी,केस दर्ज
जोधपुर,कब्जासुदा ऑटो शोरूम से चाबियां एवं दस्तावेज चोरी,केस दर्ज।शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 में कब्जासुदा ऑटो शोरूम में अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से चाबियां और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। निजी बैंक की तरफ से शोरूम को सील बंद की कार्रवाई की गई थी। ऑटो शोरूम 27 सितंबर 22 से बंद पड़ा था। इस बारे में सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारी ने कुड़ी भगतासनी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – शिविर में उमड़े रक्तदाता,ब्लड डोनर कटारिया का सौवां रक्तदान
जयपुर के श्रीगोपालपुरा निवासी किशनसिंह शेखावत की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह फुट प्रिंट आई ट्रेकर्स सिक्योरिटी कंपनी में अधिकारी के पद कार्यरत है। एक निजी बैंक के लिए कंपनी की तरफ़ से गार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं। निजी बैंक द्वारा कार्रवाई कर कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 में एक ऑटो शोरूम को सील बंद की कार्रवाई 27 सितंबर 22 को की गई थी। जिला प्रशासन के आदेशानुसार शोरूम को बंद कराया गया था। कंपनी की तरफ से गार्ड भी यहां पर लगाए हुए थे। 5 अप्रैल को कब्जासुदा इस प्रोपर्टी पर जरूरी दस्तावेज के साथ निजी बैंक सहित अन्य अधिकारी यहां पहुंचे तो पता लगा कि प्रथम तल पर कांच के गेट के ताले टूटे हैं। अन्य कमरों के भी ताले टूटे होने के साथ जरूरी दस्तावेज और चाबियां गायब थी। अज्ञात शख्स द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

