जोधपुर, शहर के पर्यटक स्थल कायलाना में मंगलवार को एक युवक पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह अपने दो मित्र के साथ कायलाना पर पिकनिक मनाने के लिए आया था। सिद्धनाथ की तरफ उसने पानी में छलांग लगाई थी। मगर पानी की गहराई में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया गया। मगर तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया गया। आगे की कार्रवाई परिजन के आने पर बुधवार को की जाएगी।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के जिले के गिड़ा स्थित कोपलिया का रहने वाला 21 साल को विक्रम पुत्र रावताराम मेघवाल अपने दो दोस्तों संग कायलाना में पिकनिक मनाने के इरादे से आया था। शाम को वह सिद्धनाथ की तरफ दोस्तों ने पानी मेें नहाने का मानस बनाया। तब विक्रम ने पानी में छलांग लगाई। मगर पानी गहरा होने पर वह उसमें डूब गया। इस पर बाद में गोताखोर अशोकसिंह गहलोत और भरत चौधरी ने मिलकर पानी से उसे बाहर निकाला। मगर उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर थाने के हैडकांस्टेबल सवाईसिंह ने वहां पहुंच शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। परिजन को बाड़मेर सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कायलाना झील में पिछले शुक्रवार से लेकर अब मंगलवार तक सात लोग डूबे हैं। जिनमें महिला और एक युवक को बचाया जा सका है। पांच लोगों की मौत हो गई है। कायलाना इन दिनों सुसाइड पॉइंट भी बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढें – राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 63 वां शास्त्रीय संगीत सम्मेलन संपन्न

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews